Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहब की जयंती पर दिखा सियासी रंग:कानपुर में सपा, कांग्रेस का नीला गमछा तो बीजेपी के 15 से 17 अप्रैल तक विशेष आयोजन, दलित वोट पर फोकस

    3 hours ago

    2

    0

    2027 विधानसभा चुनाव से पहले अंबेडकर जयंती के आयोजनों पर सियासी दल दलित वोट बैंक पर फोकस करते दिख रहे हैं। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने गमछे के साथ नीला गमछा और लाल टोपी पहनकर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे। इसी तरह से कानपुर शहर में भी सभी राजनीतिक दलों ने अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजनों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कानपुर में भी सपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष फजल महमूद और उपाध्यक्ष मिंटू यादव के साथ कार्यकर्ता नीला गमछा पहने दिखे। सपा ने नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई, तो वहीं कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जयंती मनाई गई। इसी तरह से कांग्रेस ने भी चुनावी साल में बाबा साहब की जयंती अलग तरह से मनाने का फैसला किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में शहर के जे.के. मंदिर के पास राजापुरवा बस्ती में जाकर कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर डा. भीमराव अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम किया। यहां संगोष्ठी का आयोजन कर बस्ती में रहने वाले बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को रखा और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बीजेपी ने भी कानपुर के उत्तर से लेकर दक्षिण कार्यालयों में बाबा साहब की जयंती पर विशेष आयोजन किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित और दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यालयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इससे पहले बीजेपी प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी कर चुकी है।बीजेपी बाबा साहब की जयंती के लिए विशेष संगोष्ठियों का आयोजन कर रही है, जिसमें 15 से 17 अप्रैल तक शहर की 10 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:भारत में अगले महीने ब्रिक्स और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
    Next Article
    वृंदावन के मंदिरों में अक्षय तृतीया की तैयारी:चंदन का लेप तैयार हो रहा, सर्वांग दर्शन देंगे भगवान राधा दामोदर लाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment