Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने वाले दोनों युवक अरेस्ट:BSP जिलाध्यक्ष ने भीड़ को शांत कराते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराई

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में 18 अप्रैल की देर रात बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह लोनी बार्डर में सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जहां दलित समाज के लोग धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर लोनी बार्डर और लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। हंगामें के दौरान पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कई घंटे तक हंगामा चला। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पहुंच गए। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष ने देर शाम नई प्रतिमा स्थापित कराते हुए माहौल को शांत कराया। डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी भी रात तक मौके पर मौजूद रहे। डीसीपी ने बताया कि मनीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी संगम विहार, जॉन्टी उर्फ प्रिंस पुत्र देवेंद्र निवासी सरस्वती विहार थाना लोनी बार्डर जेल भेजे गए हैं। रविवार को सैकड़ों लोग जुटे माहौल बिगाड़ने का प्रयास दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि लोनी में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए यह समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। मौके पर 200 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। महिलाएं भी धरने पर बैठ गईं। जहां पर प्रतिमा लगी हुई थी उसके चारों तरफ जाल भी लगा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष ने माहौल शांत कराया बसपा जिला अध्यक्ष मनोज जाटव भी मौके पर पहुंचे। जहां दलित समाज और आसपास के लोगों को शांत कराया। मनोज जाटव ने बताया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले दोनों युवक अरेस्ट कर लिए गए हैं, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस मौके पर मेरठ मंडल प्रभारी देवेन्द्र प्रधान पंचलोक, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल प्रधान, विधानसभा प्रभारी अजीत जाटव, पूर्व मंडल प्रभारी छतरसिंह। धर्मवीर जाटव, योगेन्द्र जाटव सभासद, पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार पेन्टर, तेजपाल जाटव, रोहित गौतम,महक सिंह, पूर्व मण्डल प्रभारी प्रेमसिंह जाटव, विधानसभा प्रभारी साहिबाबाद गुलाब सिंह, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजू विकल,चतरसैन पूर्व सभासद, रामोतार, अनिल कुमार लक्खा, राजेंद्र सेठ, प्रवीन जाटव, सतेन्द्र जाटव, छत्रपाल मास्टर, दर्शन प्रधान, हरेंद्र जाटव, अनिल एडवोकेट, सुरेंद्र जाटव, गुलाब सिंह गौतम, राम अवतार जाटव और अन्य रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा, दोस्तों के साथ खेलने गया था, गोताखोर कर रहे तलाश
    Next Article
    महिला से मकान मालिक ने संबंध बनाने का दबाव बनाया:लखनऊ में छेड़छाड़ से महिला तंग; पति ने भी छोड़ा, 3 बच्चों संग बेसहारा हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment