Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा विश्वनाथ के आंगन में हुई फूलों की होली:श्रद्धालुओं ने जमकर लिया आनंद, पुष्प वर्षा का VIDEO देखिए

    1 hour ago

    1

    0

    काशी विश्वनाथ मंदिर में इस वर्ष होली का उत्सव भक्तों ने उल्लास के अद्भुत संगम के रूप में मनाया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की देखरेख में इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार में होली का संपूर्ण आनंद मिल सके। भक्तों पर बरस रहा गुलाब मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि होली के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपना घर-परिवार छोड़कर बाबा के दर्शन के लिए काशी पहुंचे हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने भव्य स्तर पर गुलाब,सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी की है। बाबा के भक्तों पर जमकर गुलाब बरस रहा है और पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि उन्हें बाबा के चरणों में होली खेलने का अवसर मिला। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मथुरा-वृंदावन से भी पहुंचे श्रद्धालु होली की बात हो और मथुरा तथा वृंदावन का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। यहां की होली विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में मथुरा और वृंदावन से भी भक्त काशी पहुंचे हैं। मथुरा से आई महिलाओं ने बताया कि वे हर साल भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेलती हैं, लेकिन इस बार उन्हें विशेष आह्वान महसूस हुआ। उनका कहना है कि महाकाल ने उन्हें काशी बुलाया और यहां आकर वे अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव का आनंद ले रही हैं। ड्यूटी के साथ रंग में रंगे पुलिसकर्मी होली के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है। खास बात यह रही कि पुलिसकर्मी भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भक्तिमय माहौल में रंगे नजर आए। अनुशासन और उत्साह का यह संगम काशी की विशेष पहचान बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में खेली गई कपड़ा फाड़ होली:युवाओं की जमकर मस्ती, जगह-जगह बिजली के तारों पर फेके गए कपड़े
    Next Article
    डंपर की टक्कर से युवक की मौत:चरथावल के बिरालसी गांव के पास हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment