Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Holi 2026: रंगों की मस्ती में कहीं हो न जाए हजारों का नुकसान, यूं सेफ रखें अपने Smartphone और Gadgets

    3 hours from now

    1

    0

    लोग बेसब्री से रंगों के त्योहार होली का इंतजार कर रहे थे। अब यह पर्व आ ही गया। पूरे भारत में घर-घर में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का पर्व उत्साह और मस्ती के लिए जाना जाता है, वहीं स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए कुछ जोखिम भरा हो सकता है। गौरतलब है कि आजकल ज्यादातर डिवाइस आईपी रेटिंग के साथ आते हैं, हालांकि सावधानी बरतना और भी जरुरी है। गुलाल-रंग के कारण स्मार्टफोन्स पर दाग लग सकते हैं। कई बार होली खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गलती से  गिर ही जाते हैं। ऐसे में वाटरप्रूफ फोन कवर का इस्तेमाल करने से लेकर गैजेट्स को धूप से दूर रखने तक, थोड़ी-सी तैयारी आप होली के दौरान अपने डिवाइस को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप अपने स्मार्ट व गैजेट्स को सुरक्षित रखें। इसलिए जानें जरुरी टिप्स और ट्रिक्स।होली के दौरान गैजेट्स को सुरक्षित रखने के टिप्सजिप-लॉक कवर का इस्तेमालपानी और रंगों से बचाने के लिए आप अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए सबसे आसान तारीका है वाटरप्रूफ या जिप-लॉक वाला फोन पाउच इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर होता है कि सूखे रंग या पानी भी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकरग्रिल में घुसकर डिवाइस को अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने फोन को जिप-लॉक वाले वाटरप्रूफ पाउच में रखें।गीली जगहों पर गैजेट ले जाने से बचेंअगर संभव हो तो, उन जगहों में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या टैबलेट ले जाने से बचें जहां पानी के गुब्बारे और रंगीन पानी फेंका जा रहा हो। इनको आप घर के अंदर या किसी सेफ बैग में रखें।स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस का इस्तेमाल करेंहोली खेलते समय फोन के हाथ से फिसलने पर खरोंच और दरारों का खतरा कम करने लिए एक मजबूत बैक कवर और टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस का उपयोग करना उचित है। पावर बैंक और चार्जर को सुरक्षित रखेंहम अपने स्मार्टफोन का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन चार्जर और चार्जिंग केबल अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। इसलिए, चार्जिंग केबल और पावर बैंक को नमी से बचाकर सुरक्षित रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि पानी से आंतरिक सर्किट खराब हो सकते हैं और सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं।सबसे जरुरी डेटा का बैकअप लेंअक्सर होता है कि जश्न मनाते समय बाहर जाने से पहले, अपनी महत्वपूर्ण तस्वीरों, संपर्कों और फाइलों का बैकअप ले सकते हैं। यह एहतियाती कदम है जो किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे।अगर आपका स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाए तो क्या करें?- सबसे पहले आप अपना स्मार्टफोन तुरंत बंद करें।- इसे अगल-बगल हिलाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।- जब तक स्मार्टफोन पूरी तरह से सूख न जाए, तो इसे चार्ज न करें।- सॉफ्ट कपड़े से थपथपाकर सुखा लें।- अपने उपकरण को हवादार जगह पर सीधा रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब होगा इंतजार खत्म, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ये अपग्रेड
    Next Article
    इजराइल-ईरान जंग; जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की हत्या का विरोध:दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे; दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment