Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU शिक्षकों ने टीबी बैक्टीरिया के जीन्स खोजे:MDR टीबी के मरीजों के इलाज में होगी मदद, इंटरनेशनल जर्नल में मिली जगह

    7 hours ago

    1

    0

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) के वैज्ञानिकों ने टीबी के जानलेवा बैक्टेरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ.यूसुफ अख्तर और शोधार्थी डॉ.गौरी शंकर ने एक शोध में चार खास जीन्स खोजे हैं। जो मुश्किल वक्त में टीबी के जीवाणु को सक्रिय रखते हैं। उसे आयरन मुहैया कराने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम को करता हैं कमजोर शोध को स्प्रिंगर नेचर की प्रतिष्ठित पत्रिका बायो मेटल्स ने प्रकाशित किया है। डॉ. यूसुफ अख्तर ने बताया कि जब शरीर का इम्यून सिस्टम टीबी जीवाणु को रोकने के लिए पोषक तत्व आयरन की आपूर्ति बंद कर देता है। ये जीवाणु साइडरोफोर नामक पदार्थ पैदा करता है। ये चुंबक की तरह शरीर की कोशिकाओं से आयरन खींचकर जीवाणु तक पहुंचाता है। ऐसी दवा बनाई जाए जो जीवाणु के इस आयरन खींचने वाले सिस्टम को रोक दे, तो वह सिर्फ जीवाणु को मारेगी और शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। दावा- प्रतिरोधी टीबी पर होगा प्रहार भारत में दुनिया के 25% टीबी के मामले हैं। हर साल लगभग 3.2 लाख लोग इससे जान गंवाते हैं। वर्तमान में मल्टीड्रग रेज़िस्टेंट (MDR) टीबी में सामान्य दवाएं बेअसर हो रही हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि आयरन जीवाणु की बुनियादी जरूरत है। इसलिए साइडरोफोर मार्ग को ब्लॉक करने वाली नई दवाएं उन प्रतिरोधी जीवाणुओं को भी खत्म कर सकेंगी। जिन्हें मौजूदा एंटीबायोटिक्स नहीं मार पाते। शोधकर्ता इस तंत्र को बाधित करने वाली दवाओं का परीक्षण प्रयोगशाला और पशु मॉडल पर करने की योजना बना रहे हैं। जो टीबी के खात्में अहम भूमिका निभाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले:अयोध्या की कमान शशांक त्रिपाठी को; 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
    Next Article
    तावड़े लखनऊ पहुंचे, जल्द घोषित होगी बीजेपी की नई टीम:सीएम योगी के साथ सूची पर मंथन किया, क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर क्षत्रपों में खींचतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment