Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तावड़े लखनऊ पहुंचे, जल्द घोषित होगी बीजेपी की नई टीम:सीएम योगी के साथ सूची पर मंथन किया, क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर क्षत्रपों में खींचतान

    6 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम जल्द घोषित होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश टीम और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अंतिम दौर का मंथन करने सोमवार को लखनऊ पहुंचे। विनोद तावड़े शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गत दिनों प्रदेश पदाधिकारी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ मंथन किया था। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने विनोद तावड़े को प्रस्तावित सूची देकर भेजा है। सूची जारी करने से पहले विनोद तावड़े सीएम योगी के साथ चर्चा करेंगे। उसके बाद मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन के साथ मिलकर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। अल्पसंख्यक आयोग, बाल संरक्षण आयोग, किन्नर विकास बोर्ड सहित अन्य बोर्ड और निगम में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी अंतिम निर्णय किया जाएगा। 40-50 फीसदी तक बदलेगी टीम जानकारी के मुताबिक पंकज चौधरी की नई टीम में 40 से 50 फीसदी तक नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। सालों से टीम में जमे प्रदेश पदाधिकारियों हटाकर सरकार या केंद्रीय टीम में समायोजित करने और प्रदेश में नई युवा लीडरशिप तैयार करने की भी योजना है। महिलाओं की संख्या बढ़ेगी 46 सदस्यीय भाजपा की प्रदेश टीम में अभी एक प्रदेश महामंत्री, चार प्रदेश उपाध्यक्ष और छह प्रदेश मंत्री महिलाएं हैं। प्रदेश टीम में करीब 24 फीसदी महिलाएं हैं। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद भाजपा महिलाओं के बीच विपक्ष के खिलाफ माहौल बना रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा महिलाओं को संदेश देने के लिए प्रदेश टीम में महिलाओं की संख्या कुछ बढ़ा सकती है। क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर क्षत्रपों में खींचतान अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष धुर्विजय शाक्य, कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की जगह नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर लखनऊ से दिल्ली तक सैद्धांतिक सहमति बन गई है। लेकिन नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर यूपी भाजपा की राजनीतिक के दिग्गज क्षत्रपों में खींचतान है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अपने-अपने करीत्री को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक विनोद तावड़े सीएम योगी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी बात करेंगे। गोरखपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी सीएम की राय जानेंगे। ये खबर भी पढ़िए… योगी मंत्रिमंडल का 20 दिन में होगा विस्तार:सपा के बागी भी बन सकते हैं मंत्री, ब्राह्मण-दलित पर फोकस योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 10 मई तक हो जाएगा। भाजपा संगठन ने अगले 20 दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश की नई टीम तैयार कर लेने का प्लान बनाया है। इस विस्तार में मिशन- 2027 की झलक साफ दिखाई देगी। विधानसभा चुनाव के चलते नए-पुराने चेहरों को जगह दी जाएगी। सपा के बागी चेहरों को भी मौका मिल सकता है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU शिक्षकों ने टीबी बैक्टीरिया के जीन्स खोजे:MDR टीबी के मरीजों के इलाज में होगी मदद, इंटरनेशनल जर्नल में मिली जगह
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल गांधी के केस से जज हटे; अपर्णा से भाजपा नाराज; प्रेमानंद से मिले विराट-अनुष्का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment