Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के चेहरे पर बिखेरे मुस्कान:गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया ने दिया मनपसंद गिफ्ट, मनाई होली

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया ने एशियन सहयोगी संस्थान अनाथालय के बच्चों के साथ होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ फन गेम्स और तमाम एक्टिविटी के माध्यम से मस्ती की। सभी बच्चों ने खूब आनंद लिया। सदस्यों ने बच्चों को उनके मनपसंद गिफ्ट भी दिए। गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इतना ही नहीं सदस्यों घंटो तक उनके साथ समय बिताया। उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया और मिठाईयां बांटी। अपनेपन के अहसाह ने बच्चों को भाव विभोर कर दिया। आंखों में अलग ही चमक दिखीं छोटे- छोटे बच्चों ने जब अपने लिए किसी और इतना सब कुछ करते देखा तो उनकी आंखों में अलग ही चमक दिखीं। सभी ने एक-दूसरे को खुशी -खुशी गुलाल लगाया। क्लब की महिलाओं का कहना है कि समाज में खुशियां बांटने से ही बढ़ती है। हम हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयासरत हैं। छोटी- छोटी मदद से उनकी चेहरे की खुशी देखकर अलग ही सुकून मिलती है। इस दौरान पूर्णिमा त्रिपाठी, रुचि केदिया, मौ भट्टाचार्या, प्रियंका यादव और स्वाती पांडेय उपस्थित रहीं। अध्यक्ष शालिनी पांडेय ने सदस्यों के समय, योगदान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और उन दाताओं को भी धन्यवाद दिया जिनकी आर्थिक मदद से ये उपहार संभव हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिव्यू अर्जी का उद्देश्य नए सिरे से विचार करना नहीं:हाईकोर्ट ने कहा-यह पूर्व निर्णय में हुई गलती को सुधारना है
    Next Article
    एक क्लिक में पढ़ें 7 मार्च 2026, शनिवार की अहम खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment