Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे के गर्दन और सीने के आर-पार हुआ सरिया, VIDEO:गोरखपुर में 2 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, छत पर पतंग उड़ाते समय गिरा

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के गोरखपुर में 14 साल का एक किशोर पतंग उड़ाते समय छत पर निकले सरिए पर गिर गया। इससे सरिया उसके सीने और गर्दन के आरपार हो गया। मां जब बेटे को बुलाने पहुंचे तो चीख पड़ी। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सरिया काटने वाले को बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार के लोग किशोर को सरिया सहित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 3 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाला गया। घटना सोमवार सुबह 9 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली क्षेत्र की है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला इलाहीबाग के लाला टोली की रहने वाली बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। इसमे दो लड़का और एक लड़की है। मेरे पति अमरेश श्रीवास्तव वेटर का काम करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मेरा बड़ा बेटा हर्ष श्रीवास्तव छत पर खेल रहा था। दो बार उसे डांट कर नीचे लेकर आई। इसके बाद खाना बनाने लगी। घर में पहले मंजिल की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई हैं। जिस पर एक टीनशेड का छज्जा बना है। अचानक हर्ष सीढ़ी पर बने टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई। वह बोल रहा था कि आकाश भइया बचाइए। आकाश मेरे किराएदार हैं। आवाज सुनकर हमलोग छत पर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर मेरी चीख निकल गई। बेटा पिलर से निकले सरिया में गिरा था। एक सरिया उसके सीने से लेकर गर्दन के आर-पार हो गई थी। वह दर्द से तड़प रहा था। तभी किसी ने बताया कि सरिया निकालने से माैत हो सकती है। तभी पास के कारीगर को बुलाकर छड़ कटवाई गई। वहीं बेटा खून से लथपथ हाल में दर्द से छटपटा रहा था। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने छड़ निकाल दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसी भी दीवार को 'थिएटर' बना देगी ये कार! हेडलाइट से चलती है मूवी
    Next Article
    काशी में PM मोदी का 54वां दौरा आज:6332 करोड़ के 163 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे, रेलरोड ब्रिज का करेंगे शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment