Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे के ऊपर से गुजरी स्कूली बस, VIDEO:मेरठ में दादी-बहन के सामने तड़पकर मौत, घरवालों ने थाना घेरा

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपनी दादी के साथ बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने गया था। इसी दौरान वह बस के पहिए के नीचे आ गया। लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई। बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घरवाले और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद घरवाले बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि करीब 2 घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज लोगों ने थाने के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। बच्चे के पिता ने बताया- रोजाना बस रजवाहे की ओर से आती थी। आज बस दूसरी तरफ से आई थी। ड्राइवर की लापरवाही में हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया गया, जिसके बाद जाम खुल गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला मवाना के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… बड़ी पोती को स्कूल बस में बैठाने गई थी दादी परीक्षितगढ़ के बढ़ला गांव के रहने वाले प्रिंस चौधरी किसान हैं। उनके दो बच्चे 6 साल की बेटी जसवीर और 3 साल का बेटा नवनीत थे। जसवीर भावना इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी क्लास में पढ़ती है। स्कूल बस रोज उसे लेने गांव आती है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दादी उर्मिला देवी पोती जसवीर को बस में बैठाने गांव के बाहर सड़क पर पहुंचीं। नवनीत भी उनके साथ था। दादी ने नवनीत को सड़क किनारे खड़ा किया और पोती को बस में बैठाने चली गईं। जसवीर के बस में बैठने के बाद ड्राइवर ने बस चला दी। नवनीत भी बस के पीछे चल पड़ा। वह बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया। लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोक दी। तब तक नवनीत बस के नीचे आ चुका था और उसकी मौत हो गई। घरवालों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया नवनीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे बच्चे का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि थाने में करीब 2 घंटे तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोगों ने थाने के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी केदार नाथ सिंह ने बताया कि बच्चे का पंचनामा भरा गया है और परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। बस को कब्जे में लिया है। बच्चे के पिता प्रिंस ने गाड़ी नंबर UP15 JT 9333 के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- जीतेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर के काम समझकर CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे: ट्रस्ट के साथ 5 दिन बैठक करेंगे, अब पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ें पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा- इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के बारे में और काम करने के तरीकों को समझा। अगले 2 से 5 दिनों तक बैठक कर मंदिर से जुड़े कामकाज को अच्छी तरह समझेंगे। इसके बाद CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी महिलाओं का वोटिंग पैटर्न:महिलाएं कहती हैं कि राजनीति में रुचि नहीं, पर ट्रम्प की जीत में बड़ा योगदान
    Next Article
    लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment