Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके जान दी:मुरादाबाद में 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से खुद को जख्मी कर सुसाइड कर लिया। महिला के मायके वालों का कहना है कि पति-पत्नी को 9 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति दूसरी शादी करने को कहता था तो पत्नी और भड़क जाती। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि होली के दिन यानी बुधवार शाम को पेशे से इलेक्ट्रिशियन पति ने पत्नी से मायके चलने को कहा। रास्ते में एक जंगल में ले गया और चाकू से कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… मायके वाले बोले- दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को टॉर्चर करता था ममता के मायके वालों का आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए ममता को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। ममता की मां शीला का कहना है कि बच्चे नहीं होने का लेकर दामाद विनोद और बेटी ममता के बीच विवाद होता था। कुछ दिन पहले दामाद ने ममता को 2 महीने के लिए हमारे पास छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। स्टांप पर लिखकर दे दिया था कि मैं ममता को नहीं रखूंगा। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। तब जाकर ममता को साथ रखा। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का भाई बोला- विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था वहीं, विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि विनोद बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे विक्की घर से यह कहकर निकला था कि हरथला ससुराल में होली मिलने जा रहा हूं। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ। शाम को पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक्सीडेंट हुआ है। तुरंत अस्पताल पहुंचो। उसके बाद हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। भाई और भाभी के बीच विवाद की बात गलत है। विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था। उसने गोद लेने के लिए बच्चे की खोज भी शुरू कर दी थी। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें 'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता': पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी ‘जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है, अगर वह उनके बच्चे के साथ होता तो पुलिस होती, झंडे होते, बुलडोजर होता और मेरा घर गिरता। लेकिन, यहां इतना समय बीत गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मान रहे हैं कि लोगों को लगता होगा कि दो दिन ही हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस एक कदम भी नहीं बढ़ पाई है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:घर में घुसकर चाकू मारे; अकाल तख्त जत्थेदार, ब्यास मुखी-खालिस्तानियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती थी
    Next Article
    यूपी में IPS को उठाकर कीचड़ में पटका, VIDEO:पुलिसवालों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, घसीटा; डीजे पर जमकर नाचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment