Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे पर थूकने के आरोप में सगे भाइयों में मारपीट:एटा में 10 मिनट तक चले ईंट-पत्थर, दोनों पक्षों के लोग 3 घायल

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज क्षेत्र के कैल्ठा गांव में सगे भाइयों के परिवारों के बीच बच्चे पर थूकने के आरोप में विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी अलीगंज भेजा गया। बच्चे पर लगाया थूकने का आरोप प्रथम पक्ष के मंजेश ने बताया कि वे घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई नीटू के 8 वर्षीय बेटे ने उन पर थूक दिया। जब उन्होंने मना किया तो नीटू और उसकी पत्नी नैना ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी बेटी कीर्ति बाहर आ गई, जिसके ओठ पर ईंट लगने से चोट आई। मंजेश के अनुसार, इसके बाद करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से पत्थरबाजी होती रही। उन्होंने बताया कि वे और उनका बेटा उदित दादरी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और होली पर घर आए थे। उनकी बेटी की शादी अगले महीने प्रस्तावित है। बेटे को बचाने गई तो बाल पकड़कर गिराया दूसरे पक्ष की घायल नैना देवी ने सीएचसी अलीगंज में बताया कि सुबह से उनके जेठ मंजेश गाली-गलौज कर रहे थे। उनके अनुसार, जब उनका 8 वर्षीय बेटा आशीष बाहर निकला तो मंजेश ने उस पर थूकने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। नैना का कहना है कि बेटे को बचाने पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और ईंट से सिर व हाथ में चोट पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि मौके पर 10-12 लोग मौजूद थे। अफरातफरी में उनकी भतीजी को ईंट किसने मारी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना में नैना के पति नीटू को भी चोट आई है। उनका भी पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली अलीगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया उन्हें विवाद की जानकारी है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी अलीगंज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनिगवां में दो बाइकों की टक्कर:छह लोग थे सवार, दो की हालत गंभीर; अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    भाजपा विधायक के पति पर तमंचा तानने का आरोप:विधायक सलोना कुशवाहा बोलीं- परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व विधायक रोशन लाल होंगे जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment