Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक के पति पर तमंचा तानने का आरोप:विधायक सलोना कुशवाहा बोलीं- परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व विधायक रोशन लाल होंगे जिम्मेदार

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति राम सिंह कुशवाहा पर कुछ युवकों ने तमंचा तान दिया। यह घटना तब हुई जब राम सिंह अपने समर्थकों के साथ आखत डालने जा रहे थे। समर्थकों के विरोध करने पर आरोपी भाग गए। विधायक सलोना कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि यह घटना पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के इशारे पर हुई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके परिवार को कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार पूर्व विधायक और उनके बेटे होंगे। विधायक के अनुसार, दो साल पहले भी उनकी कार पर फायरिंग की गई थी। राम सिंह कुशवाहा पेशे से डॉक्टर हैं और उनका आवास निगोही थाना क्षेत्र में है। बुधवार सुबह होली पर्व पर उनके आवास पर कई समर्थक आए थे। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ आखत डालने निकले। विधायक का आरोप है कि रास्ते में आठ से दस लड़के तमंचे और अन्य हथियारों के साथ आए। विधायक के अनुसार, ये लड़के पूर्व विधायक के आवास से निकले और गाली-गलौज करने लगे। जब उनके समर्थकों ने विरोध किया, तो लड़कों ने पति राम सिंह कुशवाहा पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। समर्थकों ने मुकाबला कर एक तमंचा छीन लिया। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में जनता ने उनको नकार दिया था। इसी वजह से से वह बौखला गए ।इतना बौखला गए कि वह फायरिंग कराने लगे। उनका आरोप है कि उन्होने दस अन्य लड़को को भी बुलाया गया था। उनको रुपये दिए गए और शराब पिलाई गई थी और इसी काम में लगाया गया। उन्होने कहा कि आगे कभी भी मेरे पति, मेरे बच्चों और मेरे समर्थकों को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार पूर्व विधायक और उनके दोनो बेटे होंगे। उन्होने कहा कि दो साल पहले जो मेरी कार पर फायरिंग हुई थी। अब पता चला कि वह फायरिंग भी पूर्व विधायक के समर्थकों ने की थी और उनके इशारे पर ही की गई थी। विधायक ने कहा कि पति पर तमंचा तानने के बाद जब आरोपी भागे तो वह पूर्व विधायक के आवास में घुस गए। विधायक ने कहा कि छह महीने बाद चुनाव हैं। इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव का मुकाबला फील्ड पर आकर करें, अवैध हथियारों से न करें, क्योंकि हम इन सबसे डरते नही हैं। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि विधायक के पति पर तमंचा तानने का प्रकरण संज्ञान में आया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच चल रही है। वहीं जब मामले में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा से बातकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद था। वहीं उनके बेटे मनोज वर्मा ने फोन पर बताया गया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे पर थूकने के आरोप में सगे भाइयों में मारपीट:एटा में 10 मिनट तक चले ईंट-पत्थर, दोनों पक्षों के लोग 3 घायल
    Next Article
    बागपत में शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित हुई:कलेक्ट्रेट में युवक हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment