Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया:हरदोई में मेले से बच्चे का अपहरण किया, फिरौती न देने पर की थी वारदात

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 7 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या के आरोपी महनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के 3 बजे पुलिस ने 29 साल के महनूर को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार के कंधे में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर से 50 किमी दूर बाबटमऊ में हुई। पुलिस के मुताबिक, महनूर ने 3 मई को साथियों के साथ मेले में गए बच्चे का अपहरण किया था। पिता को फोन कर 7 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसा न देने पर आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने जिस नंबर से फिरौती की कॉल आई थी, उसे ट्रेस करते हुए टीम कानपुर पहुंची। वहां से मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, फिर उनकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने कन्नौज निवासी महनूर का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया। उस पर 12 मुकदमे दर्ज थे। वह नाम बदलने में माहिर था। उसके दो और नाम थे- शहनूर और मेहनुद्दीन। एनकाउंटर से जुड़ी हुई तस्वीरें पुलिस बोली- रोका तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी पुलिस के मुताबिक, महनूर की तलाश में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तड़के 3 बजे बाबटमऊ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की गोली से एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब पूरी घटना पढ़िए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा:बारात से लौट रही वैन में डंपर से टक्कर, पीछे से आ रही 4 गाड़ियां भी टकराईं, 20 Km जाम
    Next Article
    दहेज प्रताड़ना में पति समेत 9 पर केस दर्ज:महिला ने ससुरालवालों पर घर से निकालने का आरोप लगाया, कहा- खाने-पीने को भी नहीं देते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment