Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन में डकैती करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार:24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली पुलिस ने जल जीवन मिशन के गोदाम में हुई डकैती का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। यह घटना 4 और 5 मई की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे डीह थाना क्षेत्र के पूरे मेचुकुरियन स्थित जल जीवन मिशन स्टोर पर हुई थी। 8 से 10 बदमाशों ने स्टोर पर धावा बोलकर वहां तैनात चौकीदार रजल पासी (19) और शिवलाल का चादर से गला घोंटने का प्रयास किया और उन्हें गंभीर रूप से पीटा। इसके बाद बदमाश वहां से भारी मात्रा में कीमती पीतल की टोटियां लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पहली मुठभेड़ डीह क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हुई, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अक्षत मिश्रा और मोहित आर्या के पैर में गोली लगी। इस मुठभेड़ से कुल पांच अभियुक्तों को पकड़ा गया। अवैध तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है। बरामद माल में 10 बोरी पीतल की टोटियां, तीन अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त एक कार (UP33S7253) और एक ई-रिक्शा (UP33CT6810) भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अक्षत मिश्रा (19) पुत्र अखिलेश मिश्रा, निवासी पूर्व नयन, थाना डीह, जनपद रायबरेली), मोहित आर्या (19) पुत्र मजे कुमार, निवासी मोहल्ला गौड़ा, थाना डीह, जनपद रायबरेली, संतोष निर्मल (21) पुत्र राधेश्याम, निवासी पुरे धनऊ मजरे खैतोंधन, थाना डीह, जनपद रायबरेली, अभिषेक निर्मल (20) पुत्र मनीलाल, निवासी पुरे धनऊ मजरे खैतोंधन, थाना डीह, जनपद रायबरेली और अरविंद प्रजापति (21) पुत्र सालिक राम, निवासी बोहरईया, थाना डीह, जनपद रायबरेली शामिल हैं। अक्षत मिश्रा के दाहिने पैर में और मोहित आर्या के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में 2980 किसानों का डेटा मिसमैच:सम्मान निधि मिलने में मुश्किल, DM ने दिए सुधार के निर्देश
    Next Article
    मेरठ में सुबह से निकली तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी:बीती शाम हुए मौसम में बदलाव के बाद फिर बढ़ने लगा तापमान, बदलाव के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment