Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची से दरिंदगी करने वाले को एनकाउंटर में गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैर में गोली माकर कंधों पर टांगकर लाई

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले को एनकाउंटर में गोली मारकर अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में दौड़ाकर गोली मारी। जिसके बाद घायल को पुलिसकर्मी कंधों पर टांगकर गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और चोरी किए 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। 15 अप्रैल की रात में युवक ने 7 साल की बच्ची को अगुवा कर रेप किया था, विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। रात में बच्ची को किया था अगुवा बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की रात मैं अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। जहां एक युवक रात में चोरी के लिए झुग्गी झोपड़ी में घुसा। 7 साल की बच्ची को अगुवा कर नीतिखंड के पास खाली प्लॉट में बच्ची से रेप किया। इसके बाद झुग्गी में रखे 11,000 रुपये व मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर हमें पता चला। इसके बाद बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस पर तमंचे से फायर झोंका ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे ग़ौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर आने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। जहां आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर किया और भागने लगा। पुलिस ने घेरकर गोली चलाई तो दोनों पैर में गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर पड़ा। घायल ने अपना नाम अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू पुत्र कल्लू मूल निवासी सुतनापुर जिला फर्रुखाबाद बताया। जो कनावनी के पास झुग्गियों में रह रहा था। नशे की हालत में बच्ची से किया रेप आरोपी ने बताया कि मैं नशे का आदी हूं। इधर उधर चोरी कर अपने नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करता है। 15 अप्रैल की रात पास के ही पार्क में छिपकर बैठा था, रात के 2 बजे निर्माणाधीन प्लाट में बनी झुग्गी में घुसकर झुग्गी में सो रही एक बच्ची को पार्क की तरफ ले जाकर उसके गलत काम किया तथा उसके चीखने चिल्लाने पर बच्ची को धमकी देकर झुग्गी के पास छोड़कर भाग निकला। साथ ही बच्ची के पिता के 11 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को परोसा भोजन:जल्द होगी पासिंग परेड, हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में उत्साह का माहौल
    Next Article
    अमेठी में नव आरक्षियों के लिए 'बड़ा खाना' आयोजित:डीआईजी सोमेन बर्मा ने परोसा भोजन, शुभकामनाएं देकर किया उत्साहवर्धन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment