Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू कुलपति आवास के बाहर छात्रों का विरोध:भगवानदास छात्रावास का एक कमरा वार्डन ने किया बंद,गमझे से मुंह बांधकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

    2 hours ago

    2

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वीसी आवास के बाहर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मामला भगवान दास छात्रावास का है बताया जा रहा है कि एक निष्कासित छात्र हॉस्टल में भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान वहां पर वार्डन पहुंचे और उन्होंने उसके साथ रहने वाले छात्र का कमरा नंबर 90 बंद कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब दूसरे छात्र की कोई गलती नहीं थी तो उसको बाहर निकाल कर कमरा क्यों बंद किया गया। विवाद के कारण वार्डन ने बंद किया कमरा एक स्टूडेंट ने बताया कि शनि नाम के छात्र को एक विवाद में दोषी पाते जाने पर उसको कमरे से निकल दिया गया था लेकिन एक कमरे में 2 लड़के रहते है। दूसरे जो लड़का रहता है उसको भी बाहर करके वार्डन ने कमरा बंद कर दिया। फोन करने पर काल भी नहीं उठाया। जिसके बाद हमको अपने अभिभावक स्वरूप कुलपति के घर के आगे बैठना पड़ा है। लेकिन यहां प्राक्टोरियल बोर्ड के लोग मुंह बांधकर पहुंचे हैं। वीसी आवास के बाहर दिया धरना आक्रोशी छात्रों ने वीसी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है की वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद है। वही छात्रों को समझा बूझकर मामला शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAK में ऊर्जा संकट से हालात खराब, रात 8 बजे के मॉल और बाजार बंद
    Next Article
    गोरखपुर में बुद्ध विहार गेट से टकराई तेज रफ्तार कार:सामने जा रही बुलेट भी चपेट में आई, कार का पहिया 50 मीटर तक छटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment