Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएड परीक्षा में नकल करते छात्र पकड़ा गया:बीआरडी पीजी कॉलेज में हुई कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त

    10 hours ago

    2

    0

    देवरिया के बाबा राघावदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीआरडी पीजी कॉलेज) में बुधवार को बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। महाविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की "असेसमेंट ऑफ टीचिंग एंड लर्निंग" विषय की परीक्षा के दौरान हुई। इस परीक्षा के लिए जनपद के कुल 9 महाविद्यालयों का केंद्र बीआरडी पीजी कॉलेज को बनाया गया था। दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक चली इस परीक्षा में कुल 760 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 744 उपस्थित रहे, जबकि 16 अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक डॉ. जी.सी. तिवारी ने परमेश्वर महाविद्यालय के एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। परीक्षार्थी परीक्षा नियमों का उल्लंघन कर नकल कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर बिल व्यवस्था में बदलाव पर खुशी:संभल में मानव विकास जन सेवा समिति ने सरकार के फैसले का स्वागत किया
    Next Article
    प्रतिबंधित मांस रखकर फंसाने की कोशिश:सुल्तानपुर में चार गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर, जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment