Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसए ग्राउंड में 267 जोड़ों का सामूहिक विवाह:डीएम के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कहा- दुल्हनों को 60 हजार रुपए दिए जा रहे

    10 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को बीएसए ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 267 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कुल 358 पंजीकृत जोड़ों में से 267 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 195 हिंदू, 55 बौद्ध और 31 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। मुस्लिम समुदाय के 16 जोड़ों का निकाह हुआ, जबकि 15 जोड़े अनुपस्थित रहे। सभी विवाह उनके संबंधित धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार से, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा और बौद्ध अनुयायियों का विवाह उनकी परंपरा के अनुसार हुआ। इस आयोजन में नौगढ़, वर्डपुर, उस्का बाजार, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़ और बढ़नी विकास खंडों के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्रों के जोड़े भी शामिल हुए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की, ताकि नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री और 15 हजार रुपये बारात स्वागत पर खर्च किए गए हैं। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 6060 जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत कराया जा चुका है। सांसद ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की भी घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 की स्पीड में दौड़ाई कार:डीएम ने प्रतापगढ़ में हाईवे की गुणवत्ता देखी, सुधार के निर्देश दिए
    Next Article
    राहुल गांधी कुर्सी पाने के लिए दुष्प्रचार कर रहे:केशव मौर्य बोले- देश का दुर्भाग्य है कि जिन्हें सांसद नहीं होना था, वे नेता प्रतिपक्ष हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment