Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी कुर्सी पाने के लिए दुष्प्रचार कर रहे:केशव मौर्य बोले- देश का दुर्भाग्य है कि जिन्हें सांसद नहीं होना था, वे नेता प्रतिपक्ष हैं

    21 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकारी और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट नौजवानों, किसानों, गरीबों और महिलाओं के हित में है और देश को आगे बढ़ाने वाला है। डिप्टी सीएम ने बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जो पात्र लाभार्थी राशन योजना से वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की यह महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन पाइपलाइन डालने के लिए जिन गलियों को तोड़ा गया, उनका मरम्मत कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं किया गया। इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जिन्हें सांसद नहीं होना था, वे आज नेता प्रतिपक्ष बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं और देश के हितैषी नहीं हैं, बल्कि केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री से सीख लेनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएसए ग्राउंड में 267 जोड़ों का सामूहिक विवाह:डीएम के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कहा- दुल्हनों को 60 हजार रुपए दिए जा रहे
    Next Article
    मुरादाबाद में रमज़ान की तैयारियां तेज:इबादत, सहरी-इफ्तार और बाजारों में रौनक शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment