Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसएफ जवान 25 मिनट तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे:गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 मीटर घसीटा, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुधवार को बीएसएफ जवान को पहले टक्कर मारी। फिर 10 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। 25 मिनट बाद तक बीएसएफ जवान सड़क पर ही तड़पता रहा। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। तभी कुछ राहगीर उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। बीएसएफ जवान असम में तैनात था। 21 अप्रैल को वह छुट्‌टी पर गांव आया था। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। बीएसएफ जवान की मौत के बाद पत्नी और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसा झंगहा थाना क्षेत्र में हुआ। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम बेलवा में रहने वाला पवन (35) बीएसएफ जवान था। बुधवार सुबह 8 बजे पवन बाइक से चौरीचौरा जा रहा था। परसौनी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन सड़क किनारे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए में फंसकर वह करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसका पैर फट गया। मांस के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमीं सांसें हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पवन को गोरखपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में उसकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पवन के परिवार में पत्नी चंदा, बेटा अभय (5) और बेटी हर्षिता (2) हैं। पवन की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। झंगहा थाना एसएचओ अनूप सिंह ने बताया - ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां, मैंने जहर खा ली है...बचा लो:गोरखपुर में शादी के 2 दिन बाद युवक ने जान दी; 1 दिन पहले ससुराल आई दुल्हन बेसुध गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रात में छत पर टहलते वक्त मां पहुंची तो बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। उसकी हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ HC ने सहारा कमर्शियल की याचिका खारिज की, यहां नई विधानसभा बनेगी
    Next Article
    झांसी में पकड़ा 100 करोड़ का सट्टा, तीन गिरफ्तार:पुलिस दबिश देने पहुंची तो फॉर्च्यूनर कार से आरोपियों ने मारी टक्कर, पुलिस के SI और ड्राइवर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment