Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाग में युवक का फंदे से लटका मिला शव:ससुराल में विवाद के बाद दोस्त को भेजी थी लोकेशन, आत्महत्या की आशंका

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक क्षेत्र के नवदिया गांव स्थित सिर्रा मोड़ के पास आम के बाग में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल में विवाद हुआ था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतक एक दिन पहले थाना शहजादनगर क्षेत्र के सेंड्रा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। मुलायम सिंह (23) साथ पत्नी नीतू और 14 माह का बेटा भी थे। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जिसके बाद वह वहां से निकल गया। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर अपनी लोकेशन और बाइक की चाबी के बारे में जानकारी भेजी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर सूचना मिलने पर मिलक थाना प्रभारी पुष्कर सिंह पुलिस टीम और फोरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने का दावा परिजनों ने ससुराल पक्ष और एक रिश्तेदार पर विवाद का आरोप लगाया है। गांव के प्रधान जबर सिंह के अनुसार, मृतक के मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उसके साढ़ू हरिओम के साथ तीखी बातचीत दर्ज है। घटना के कई घंटे बाद तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मृतक खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। घर में मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में होली-जुलूसों पर पीस कमेटी बैठक:प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
    Next Article
    मथुरा में खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन:सेवादार समिति ने भजन संध्या और छप्पन भोग अर्पित किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment