Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का बिजनौर में जश्न:भाजपा नेता मौसम चौधरी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

    8 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिजनौर में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा नेता मौसम चौधरी ने अपने कैंप कार्यालय पर इस जीत का जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। मौसम चौधरी को पश्चिम बंगाल में संदेशखाली विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था। संदेशखाली सहित पूरे बंगाल में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने बिजनौर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर इस जीत का जोरदार जश्न मनाया। मीडिया से बातचीत में मौसम चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की कथित अराजकता का जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई गई अराजकता और लोगों में व्याप्त आक्रोश का जवाब जनता ने चुनाव में दिया है। चौधरी ने दावा किया कि जिस तरह अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, उसी तरह बंगाल की जनता भी बदलाव चाहती थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और जनता इसे महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल महान संतों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है, जहां स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में बंगाल को फिर से 'सोने की चिड़िया' बनाया जा सकता है। मौसम चौधरी ने भाजपा को एक ऐसी पार्टी बताया, जहां कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है और संगठन के निर्देशों का पालन ही कार्यकर्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें बंगाल में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जो जिम्मेदारी दी थी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करते हुए भाजपा को यह सफलता मिलने की बात कही। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को जीत का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की रणनीति के कारण ही यह ऐतिहासिक जीत संभव हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भांजी की शादी में आई महिला की मौत:हरदोई में बिगड़ी तबीयत, टॉयलेट जाते समय गिरीं, फर्रुखाबाद की रहने वाली थीं
    Next Article
    स्मार्ट मीटर बिल व्यवस्था में बदलाव पर खुशी:संभल में मानव विकास जन सेवा समिति ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment