Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल चुनाव पर मौलाना जर्जिश अंसारी के बयान पर बवाल:बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- ऐसा कहना भड़काऊ, कार्रवाई हो

    3 hours ago

    1

    0

    आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बंगाल चुनाव के दौरान इटावा निवासी मौलाना जर्जिश अंसारी के बयान “मुसलमानों के रोने का वक्त आ गया” पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को मुस्लिम समाज को गुमराह करने और भड़काने वाला करार देते हुए सरकार से स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मौलाना जर्जिश का बयान पूरी तरह से उकसाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश के उच्चतम न्यायालय ने इस तरह की टिप्पणियों को ‘हेट स्पीच’ की श्रेणी में रखा है, इसलिए प्रशासन को चुप्पी साधने के बजाय सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आयोग ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराए हैं और अब मतगणना की प्रक्रिया शेष है। ‘लोमड़ी बनने’ की सलाह पर विवाद विवाद की जड़ मौलाना जर्जिश अंसारी की एक तकरीर का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बंगाल के मुसलमानों से कहते नजर आ रहे हैं कि अब उनके रोने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हुई गलती का खामियाजा मुसलमानों को भुगतना पड़ेगा। सबसे विवादित बात यह रही कि उन्होंने मुसलमानों को सलाह दी कि “शेर से बचने के लिए कुछ समय के लिए लोमड़ी बन जाओ।” हालांकि, उन्होंने डर के चलते ‘शेर’ का नाम लेने से इनकार किया और कहा कि नाम लेने पर जेल जाना पड़ सकता है। शांति बनाए रखने की अपील मौलाना शहाबुद्दीन ने बंगाल के लोगों से मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और जीत-हार इसकी स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या तनाव नहीं होगा और लोग शांतिपूर्वक परिणामों का इंतजार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का समाज पर नकारात्मक असर नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के होटल में युवक ने जहर खाकर दी जान:दिल्ली में करता था नौकरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
    Next Article
    लखनऊ में पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ा:कपड़ा पहनते देख पत्नी मारने दौड़ी, युवक ने लड़की को भगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment