Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के होटल में युवक ने जहर खाकर दी जान:दिल्ली में करता था नौकरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान पटना (बिहार) निवासी उदई कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दो दिन पहले ही पानीगांव के इस होटल में ठहरा था। होटल कर्मचारियों के अनुसार, घटना वाले दिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद मैनेजर को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में जहर खाने की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से संदिग्ध पदार्थों के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजन पहुंचे, कारणों की जांच जारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मथुरा पहुंच गए। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:जयघोष के बीच शहर में निकली झांकियां, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
    Next Article
    बंगाल चुनाव पर मौलाना जर्जिश अंसारी के बयान पर बवाल:बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- ऐसा कहना भड़काऊ, कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment