Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल जीत पर राजभर बोले-अखिलेश एसी-पीसी और ट्वीट वाले नेता:2027 में लंदन चले जाएंगे; केशव ने कहा- सियासत अंतिम सांस ले रही

    5 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव ट्वीट, एसी और पीसी के नेता हैं। बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर भी मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। जिस दिन अखिलेश ने ट्वीट कर ममता दीदी के जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन पक्का हो गया था कि वे हारने जा रही हैं। उन्होंने मंगलवार को 'X' पर लिखा- गांठ बांध लीजिए। यूपी के 2027 के चुनाव के बाद अखिलेश की राजनीति खत्म हो जाएगी और वह लंदन चले जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 'X' पर लिखा- जनता जनार्दन है। उसका आदेश सर्वोपरि है। भ्रम की राजनीति के दिन लद गए। इसमें अब कोई संदेह नहीं कि ‘जनादेश को अपमानित’ करने वालों को इतिहास माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और एमके स्टालिन की जनविरोधी राजनीति अब अंतिम सांस ले रही है। इससे पहले, चुनाव के नतीजे आने के बाद सोमवार को यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। प्रयागराज में कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी की तस्वीर लेकर डांस किया। वाराणसी, आगरा, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को बधाई दी। सीएम योगी ने भी कैबिनेट मीटिंग से पहले मंत्रियों को मिठाई खिलाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में झालमुड़ी खाई। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर वाला खिलौना दिखाते हुए बुलडोजर बाबा के नारे लगाए। तस्वीरें देखिए- बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, असम में हैट्रिक दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की। पार्टी 10 साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद चुनाव हार गईं। असम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगाई। तमिलनाडु और केरलम में भी सरकारें बदल गईं। पुडुचेरी में एनडीए की वापसी हुई। बंगाल के नतीजे अखिलेश के लिए झटका क्यों? राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि असम और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से भाजपा का मनोबल ऊंचा हुआ है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। 2027 के चुनाव के लिए अखिलेश लगातार PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बात कर रहे हैं, लेकिन बंगाल में भाजपा की जीत ने उनके सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सवाल उठने लगा है कि अगर बंगाल में TMC जैसी मजबूत पार्टी हार सकती है, तो यूपी में सपा कितनी देर टिक पाएगी? अब पढ़िए बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद सत्ता पक्ष से किसने-क्या कहा? अखिलेश बोले- हर फरेबी फतह की मियाद होती है ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- बंगाल-असम नतीजों से UP के लिए 5 बड़े मैसेज:अब अखिलेश के सामने दोहरी चुनौती, खास वोट बैंक के सहारे जीतना मुश्किल असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत ने यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है। बंगाल की जीत यूपी के लिए क्या संकेत दे रही है? क्या सपा अब भी मुख्य मुकाबले में बराबर की टक्कर देगी या भाजपा तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज करेगी? बंगाल-असम का कौन सा फॉर्मूला यूपी में भी काम करेगा? पढ़िए ये रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय आज मेदांता से होंगे डिस्चार्ज, हालत स्थिर:डॉक्टरों ने दी कुछ दिन आराम करने की सलाह, 1 मई को मेंदाता में हुए थे भर्ती
    Next Article
    बुढ़वा मंगल पर उन्नाव में शरबत बांटा गया:ब्रह्मसभा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर की पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment