Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा:आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा की कार पर हमला; मुर्शिदाबाद में ममता-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े

    15 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। इधर, बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। अग्निमित्रा ने हीरापुर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है। बंगाल में कई अन्य जगहों पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं। पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग हुई है। मुर्शिदाबाद में देसी बम से हमला, हुमायूं कबीर धरने पर बैठे मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘पुलिस TMC कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है। हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है।’ पुलिस ने नौदा मामले में FIR दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद में बवाल की 5 तस्वीरें… सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है। बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा। पिछले 2 चुनाव में बंगाल में 80% से ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन के 'नाटक' से ध्यान भटका रही BJP, Fuel-Fertilizer संकट पर Kharge ने सरकार को घेरा
    Next Article
    मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही:कहा- 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन होगा; TMC की हार ही भय की हार है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment