Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में BJP की बढ़त से अलीगढ़ में उल्लास:ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई, हिंदूवादी नेता बोले - सनातन विरोधियों को मिला करारा जवाब

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी रुझानों और नतीजों में भाजपा के दमदार प्रदर्शन से अलीगढ़ में जश्न का माहौल है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। ​अचलेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा उत्साह ​महानगर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम के संयोजक और निवर्तमान महामंत्री राजेश गुप्ता 'गुड्डू' ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल में उन शोषित और पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष जारी रखा। हम ऐसे जांबाज कार्यकर्ताओं का वंदन और अभिनंदन करते हैं। ​इस अवसर पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित मुकेश माहेश्वरी, कान्हा वार्ष्णेय और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिंदूवादी नेताओं ने मनाया जश्न ​हिंदूवादी नेता ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भी हिंदू समाज के लोगों ने जबरदस्त जश्न मनाया। सुबह से ही रुझान भाजपा के पक्ष में आने के बाद दोपहर तक स्थिति साफ होते ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ​ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सनातन धर्म की प्रचंड जीत हुई है। वहां की जनता ने वोट की चोट से सनातन विरोधियों को करारा जवाब दिया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सनातन धर्म और संस्कृति के सामने कोई भी टिक नहीं सकता। बंगाल अब सनातन द्रोहियों से मुक्त हो गया है। ये रहे मौजूद ​जश्न के दौरान निगम पार्षद दिनेश जादौन, संजय सिंह, उमेश कुमार सिंह, गुड्डन ठाकुर, पंकज चौहान, ओ पी लाला, मुकलेश कश्यप, बॉबी राघव, हरिकृष्ण मुरारी, तरुण कुमार और सूर्यवीर सिंह सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। ​वहीं, भाजपा संगठन की ओर से बिंदी अलका गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, चंचल शर्मा, विनोद आर्य, सतीश गुप्ता, योगेश राठौर और ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह लोधी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया DM दिव्या मित्तल को विदाई दी:बोलीं- मेरी टीम समर्पित और जिम्मेदार, सहयोग को कभी भूल नहीं पाऊंगी
    Next Article
    भाजपा की जीत को लेकर आजमगढ़ में बंटी मिठाई:जिलाध्यक्ष बोले, बंगाल में अत्याचार और आतंक का किला ढहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment