Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pune Rape-Murder Case: बेटी के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित पिता ने नेताओं के लिए दरवाजे बंद किए

    3 hours from now

    2

    0

    महाराष्ट्र के पुणे में चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में पुलिस की तत्परता और सरकार के सख्त रुख के बीच पीड़ित बच्ची के पिता का एक भावुक वीडियो सामने आया है। पिता ने हाथ जोड़कर राजनेताओं से एक खास अपील की है।इंसाफ मिलने तक कोई नेता घर न आएपीड़िता के पिता ने वीडियो जारी कर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता और अपराधी को फांसी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी नेता उनके घर न आए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'यह हमारी विनम्र विनती है कि जब तक दोषी को मौत की सजा नहीं मिलती, तब तक कोई भी राजनेता संवेदना व्यक्त करने के लिए हमारे घर कदम न रखे। सजा मिलने के बाद ही हम किसी से मिलेंगे।' इसे भी पढ़ें: Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगेआरोपी को फांसी दिलाने की तैयारीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। सरकार इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि वे इतने पुख्ता सबूत जुटाएंगे कि आरोपी को फांसी की सजा मिलना तय हो सके और उसे किसी भी कानूनी कमी का फायदा न मिले। इसे भी पढ़ें: Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंकाअपराधी का पुराना रिकॉर्डपुलिस जांच में सामने आया है कि 65 वर्षीय आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 1998 में छेड़छाड़ और 2015 में पॉक्सो व हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हुए थे। हालांकि, 2019 में सबूतों के अभाव में वह बरी हो गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिकता शुरू से ही आपराधिक रही है, जिसे देखते हुए इस बार कड़ी कानूनी घेराबंदी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्लोबल क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट को बड़ा झटका! कुवैत 30 साल में पहली बार महीने भर में एक भी बैरल तेल नहीं कर पाया निर्यात
    Next Article
    महिला की हत्या कर शव को रसोई के फर्श में दबाया, 5 महीने बाद कंकाल मिला तो कातिल का हुआ खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment