Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता

    3 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दे रही हैं। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में हो रहा है। कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। कोलकाता पुलिस से रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की परमिशन नहीं मिलने के बाद ममता एस्प्लेनेड (धर्मतला) के Y-चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं। ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया। बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी। धरना स्थल से ममता के बयान : ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें… कल्याण बनर्जी बोले- अपनी जिम्मेदारियां याद रखें प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए TMC नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे और भी बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। कल्याण बोले- मैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। उन्होंने कहा- यह सुवेंदु अधिकारी नहीं हैं जो आपकी सैलरी देने के लिए शांतिनिकेतन से पैसे लाते हैं। इसलिए, अपने कर्तव्यों का पालन कानून और संविधान के अनुसार करें। समय बदलता है, और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए। ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद
    Next Article
    बंगाल में TMC तोड़ सकते हैं निकाले गए विधायक:बोले- हम असली तृणमूल, 50 से ज्यादा MLA साथ; नेता विपक्ष हमारा हो, चुनाव चिन्ह भी मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment