Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में नई सरकार की शपथ 9 मई को:अमित शाह पर्यवेक्षक होंगे, नड्डा को असम की जिम्मेदारी; SIR में नाम कटा, बाद में विधायक बना

    9 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, असम के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इधर, फरक्का से कांग्रेस के मोताब शेख की जीत खास रही। चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उनका नाम वापस जोड़ा गया। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेताओं ने TMC की हार के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताया है। चुनावी राज्यों में नतीजों के बाद 4 तस्वीरें… देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। 5 राज्यों में चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हलचल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की से फोन पर प्यार का इजहार करना पड़ा महंगा, युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि हो गई मौत
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- PIL अब पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन बनी:सबरीमाला केस में वकीलों ने याचिका लगाई; जज ने कहा- अपने लोगों के लिए काम करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment