Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:कोलकाता से मध्यमग्राम लौटते वक्त हमला; हमलावरों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर 10 राउंड फायरिंग की

    5 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त की है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। हालांकि, उस पर लगा नंबर प्लेट फर्जी निकला। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बिल्कुल पास से मारी गोली, सिलसिलेवार घटना समझिए… सुवेंदु अधिकारी बोले- 2-3 दिनों तक रेकी के बाद हुई हत्या सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी। TMC ने मामले की CBI जांच की मांग की TMC ने सुवेंदु के PA की हत्या के पीछे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोपों का खंडन करते हुए मामले की CBI जांच की मांग की है। पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए। देखें वारदात से जुड़ी 10 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chandranath Rath Murder | 3 शूटरों ने करीब से गोली मारकर Suvendu Adhikari के PA को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम
    Next Article
    ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हुआ कम, 49वें दिन दर्शकों की संख्या में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment