Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल,असम और पुडुचेरी में BJP की जीत पर जश्न:आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पटाखे और मिठाइयां बांटी गई, ढोल नगाड़े बजाकर सड़क पर किया डांस

    2 hours ago

    1

    0

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, इसमें पांच में से तीन राज्य में बीजेपी की जीत लगभग तय है। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। आगरा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर ढोल नगाड़े बजाकर नाच रहे हैं। पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर एकत्रित होकर जश्न मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है, जहां 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। असम में बीजेपी की जीत पूर्वोत्तर में पार्टी के प्रभुत्व को और मजबूत करेगी। पुडुचेरी में भी बीजेपी की जीत हुई है, जहां पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा- अमित शाह और मोदी जी रणनीति में माहिर हैं। उनकी मेहनत के चलते तीनों राज्यों में कमल खिला है। मैं बंगाल गया, वहां लोग सत्ता परिवर्तन तो चाह रहे थे, लेकिन नई बात समझ आई, व्यवस्था परिवर्तन भी चाह रहे थे। जब बंगाल के लोग दिल्ली, मुंबई और बेंगलोर जाते थे, पहले हम जाते थे, तब मुंबई क्या थी, दिल्ली क्या थी। उन्होंने देखा भाजपा सरकार बनने के बाद वहां कितना परिवर्तन आया है। इसी लिए वे भी व्यवस्था परिवर्तन वहां चाह रहे थे। मैं जब भी कहता हूं, जहां पर भी स्वतंत्र और निष्पक्ष सरकार आएगी, तो पूरी तरीके से गुंडाराज खत्म होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:प्रेमिका के बुलाने पर मिलने उसके घर पहुंचा था, परिजनों ने भैंस चोर बताया; 3 गिरफ्तार
    Next Article
    कन्नौज को मिले भारत विकास परिषद के नए पदाधिकारी:आकाश जैन अध्यक्ष, नलिन मिश्रा सचिव, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment