Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु से लखनऊ आ रही फ्लाइट में क्रूमेंबर-पैसेंजर में लड़ाई:पुलिस ने दंपती को बेटे समेत 5 घंटे थाने में बैठाया, सीट-खाने को लेकर विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ आ रहे एअर इंडिया विमान में यात्री और क्रू मेंबर में लड़ाई हो गई। लखनऊ में लैंड करने पर CISF ने यात्री को पत्नी और उसके 3 साल के बेटे के साथ उतार लिया। दोनों पक्षाें में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि बिजनेस क्लास का टिकट लेने के बावजूद इकॉनमी सीट दी गई। नॉनवेज खाना ऑर्डर किया था तो वेज खाना दिया गया। इन्हीं बातों का विरोध करने पर बद्तमीजी की गई। पुलिस ने 5 घंटे थाने में बिठाए रखा। घटना 14 फरवरी, शनिवार की है। विमान IX 2048 बेंगलुरु से आ रहा था। इस विमान का लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:35 बजे है। लेकिन, यह फ्लाइट आधे घंटे देरी से 11:05 बजे लखनऊ पहुंची। अब विस्तार से पढ़िए पूरी घटना… बिजनेस क्लास की टिकट के बावजूद इकोनॉमी सीट पर बैठाया बेंगलुरु निवासी अंकित सहाय ने बताया- मैं पत्नी शालिनी प्रिया और तीन वर्षीय बेटे के साथ बेंगलुरु से लखनऊ की यात्रा कर रहा था। मैंने बिजनेस क्लास का टिकट लिया था। बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इकोनॉमी क्लास में बैठाया गया। उन्होंने नानवेज खाना प्री-बुक किया था, लेकिन उन्हें वेज खाना परोसा गया। आपत्ति जताने पर क्रू मेंबर ने उनके साथ अभद्रता की। पानी तक नहीं दिया। मैंने फीडबैक फॉर्म मांगकर अपनी आपत्ति जतानी चाहिए, तो मेरा बोर्डिंग पास छीन लिया। उसका फोटो खींचा। उसके बाद मेरे आगे और पीछे के पैसेंजर से मेरे खिलाफ झूठी शिकायत ली। लखनऊ पहुंचने पर विमान से नहीं उतरने दिया गया अंकित सहाय ने बताया- फ्लाइट करीब 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। मुझे, मेरी पत्नी और बेटे को फ्लाइट से उतरने नहीं दिया गया। क्रू मेंबर ने कहा कि मुझे CISF को सौंपा जाएगा। उसके बाद CISF के जरिए मुझे, मेरी पत्नी और बेटे को सरोजनीनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। मुझे करीब पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। पत्नी और बेटे के साथ थाने में बैठना बहुत मुश्किल रहा। उसके बाद मेरी शिकायत लेकर मुझे छोड़ा गया। एयरलाइन ने विमान में हंगामा करने का आरोप लगाया एयरलाइन की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। एयरलाइन का आरोप है कि अंकित सहाय ने क्रू मेंबर पर बोर्डिंग पास फेंका और विमान में हंगामा किया, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। सरोजनीनगर पुलिस ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल दंपती को छोड़ दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ घूमने आया है दंपती अंकित सहाय के साढ़ू (शालिनी प्रिया की बहन के पति) केजीएमयू में डॉक्टर हैं। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। अंकित सहाय परिवार के साथ साढ़ू के यहां आए हैं। उनका लखनऊ घूमने का प्रोग्राम है। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… चलती बाइक पर युवक की गर्दन में उलझा चाइनीज मांझा:लखनऊ में पत्नी-बेटे समेत फ्लाईओवर पर गिरे, वाइफ भी घायल लखनऊ में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान पर बनता जा रहा है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शेर वाली कोठी के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद मुशर्रफ शनिवार को चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से हुसैनगंज से लालकुआं जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाक मैच में होगा हैंडशेक? कप्तान सूर्या ने कोलंबो में भिड़ंत से पहले दिया हर जवाब
    Next Article
    'महिला में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले':KGMU मे कार्डियो एक्सपर्ट बोले- प्रेगनेंसी में सांस फूले तो दिल की जांच जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment