Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:रोड चौड़ीकरण- यूटिलिटी लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, सहयोग की है अपील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में चल रहे रोड चौड़ीकरण और यूटिलिटी लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने पहले से सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। 11 बजे से 4 बजे तक इन फीडरों पर असर शनिवार को सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 KV राम जानकी नगर व फेस फोर फीडर, भटहट उपकेंद्र के 11 KV भटहट फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 KV पादरी बाजार व सरस्वतीपुरम फीडर, पीपीगंज उपकेंद्र के 11 KV विश्वबैंक फीडर, खोराबार उपकेंद्र के 11 KV सूबाबाजार फीडर तथा लोहिया इंक्लेव उपकेंद्र के 11 KV लालपुर टीकर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। भटहट में अलग समय पर कटौती इसके अतिरिक्त यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के तहत भटहट उपकेंद्र के 11 KV बैलों फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। इस अवधि में संबंधित इलाकों में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है, ताकि असुविधा कम हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में विजया एकादशी पर दूल्हा बने काशी विश्वनाथ:52 थाल चढ़ावा, पगड़ी बांधे ससुरालीजन; नवरत्न जड़ित छत्र तले सजा राजसी श्रृंगार
    Next Article
    चलती ट्रेन में लूट करने वाला युवक गिरफ्तार:डंडे से प्रहार कर यात्री का बैग छीना था, घायल का चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment