Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश चुनाव- BNP बहुमत के करीब, 129 सीटें जीतीं:जमात गठबंधन के खाते में 42 सीटें, बहुमत के लिए 150 का आंकड़ा जरूरी

    22 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी ने 129 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी हैं। BNP चीफ तारिक रहमान दोनों सीटों से जीत गए हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक सिर्फ 42 सीटें मिली हैं। जमात चीफ शफीकुर रहमान को ढाका-15 सीट से जीत मिली है। 2 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं। मतदान 4:30 तक चला। अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें… बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 13 फरवरी 2026, शुक्रवार की अहम खबरें
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम की बैठक में बजट तैयार:कूड़ा प्रबंधन और सड़क निर्माण पर जोर, 2278 करोड़ का है बजट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment