Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश की महमूदा UP में 'रानी' बनकर रह रही थी:दिल्ली में निकाह, फर्जी लेटर से वोटर कार्ड बनवाया; SIR से खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के हापुड़ में एक बांग्लादेशी महिला पहचान छिपाकर चार साल से रह रही थी। 4 साल पहले उसने दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह में निकाह किया। इसके बाद गांव में आकर पति और तीन बच्चों के साथ रहने लगी। महिला इतनी शातिर थी कि उसने ग्राम प्रधान के फर्जी लेटरपैड से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीन) प्रक्रिया में अपना वोटर कार्ड बनवा लिया। चुनाव आयोग ने जब सत्यापन कराया तो उसका झूठ पकड़ा गया। मामला संज्ञान में आने के बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आईं तो महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ फरार हो गई। खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान एक बैग मिला, जिसमें निकाहनामा, बांग्लादेशी पासपोर्ट, पहचान पत्र आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब जानिए पूरा मामला… दौताई गांव में इंशाअल्लाह अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा मोहम्मद मशरूफ 2020 में सऊदी अरब स्थित एक कंपनी में नौकरी करने गया था। उसी कंपनी में महमूदा बेगम भी थी। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ी, नजदीकियां हुईं और दोनों ने निकाह कर लिया। 11 फरवरी 2021 को दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन में दोनों ने निकाह किया। निकाह के दस्तावेजों में दोनों ने अपना सही नाम और पता दर्ज कराया था। 2022 में मशरूफ के पिता इंशाअल्लाह की मौत हो गई। इसके बाद मशरूफ ने पत्नी महमूदाबेगम का टूरिस्ट वीजा बनवाकर उसे भारत ले आया। उस समय महमूदा तीन माह की गर्भवती थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी महमूदा वापस नहीं गई। इसके बाद दंपती दौताई गांव में रहने लगे। यहां महमूदा ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया। इस दौरान उसके तीन बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। सरकारी प्रक्रिया में सेंधमारी, बना वोटर आईडी कार्ड मोहम्मद मशरूफ ने महमूदा उर्फ रानी के नाम से वोटर आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया। साक्ष्य के रूप में ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर महमूदा बेगम का नाम रानी दर्शाते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता कर महमूदा का वोटर आईडी कार्ड भी जारी कर दिया गया। यह जानकारी मशरूफ ने अपने कुछ परिचितों को दी, जिसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंच गया। प्रधान बोले- फर्जी लेटर तैयार किया ग्राम प्रधान अफसाना के नाम से जारी लेटरपैड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त साक्ष्य या पहचान सत्यापन के ऐसा पत्र किस आधार पर जारी किया गया। प्रधान के पति राशिद चौधरी का कहना है कि उन्होंने कोई पत्र जारी नहीं किया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का फर्जी पत्र तैयार कर प्रसारित किया है। इस संबंध में वह थाने में तहरीर देने की बात कह रहे हैं। पुलिस पासपोर्ट, वीजा, निवास अनुमति सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित लोग देश के भीतर किसी अन्य स्थान पर गए हैं या विदेश रवाना हुए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पहचान छिपाकर या गलत जानकारी देकर दस्तावेज तो नहीं बनवाए गए। गढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया, जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ………… ये खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में आगे बैठे देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए। जबकि टक्कर के बाद गेट लॉक होने की वजह से महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU- गंगा हॉस्टल में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ पहुंचे कुलपति, छात्राओं का विरोध जारी
    Next Article
    जन शताब्दी एक्सप्रेस का मझोला में ठहराव शुरू:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment