Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन शताब्दी एक्सप्रेस का मझोला में ठहराव शुरू:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के रेल यात्रियों को एक बड़ी सुविधा मिली है। रेलवे प्रशासन ने टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस (12035/36) के मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह मांग लंबे समय से लंबित थी। पहले यह ट्रेन मझोला पकड़िया स्टेशन पर नहीं रुकती थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पीलीभीत या टनकपुर जाना पड़ता था। नगर पंचायत मझोला के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से पत्राचार कर इस ठहराव की मांग की थी। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद अब यहां प्रतिदिन दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का आधुनिकीकरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि मझोला में इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रसाद ने आश्वासन दिया कि जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे। ट्रेन के ठहराव की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से मझोला के विकास को नई गति मिलेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता चमकौर सिंह, संजीव मिश्रा, योगेश बडगोती, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ट्रेन के रुकते ही स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर लोको पायलट और अतिथियों का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश की महमूदा UP में 'रानी' बनकर रह रही थी:दिल्ली में निकाह, फर्जी लेटर से वोटर कार्ड बनवाया; SIR से खुलासा
    Next Article
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुलंदशहर आएंगे:प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहला दौरा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment