Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड- 3 दिन में 6 डायरेक्टर्स का इस्तीफा:प्रेसिडेंट बोले- सब चले जाएं, मैं आखिर तक हूं; लिटन 2028 तक कप्तान रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में इस वक्त भारी उठापटक चल रही है। शनिवार को बोर्ड के 4 और डायरेक्टर्स ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को भी 2 मेंबर्स ने अपना पद छोड़ा था। बोर्ड प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम ने जरूर कह दिया, सब भले चले जाएं, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह के अंदर BCB की नई सरकार भंग हो सकती है। बोर्ड ने लिटन दास को 2028 और मेहदी हसन को 2027 तक टी-20 कप्तान भी बनाए रखा है। 3 दिन में 6 बड़े चेहरों ने साथ छोड़ा शनिवार को हुई मीटिंग के बाद सानियान तनीम, मेहराब आलम, फैयाजुर रहमान और मंजूरुल आलम ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे 2 दिन पहले ही यासिर मोहम्मद और फैसल आशिक ने भी पद छोड़ दिया था। अब तक 6 डायरेक्टर्स BCB का साथ छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि कुछ और लोग भी पद छोड़ने की तैयारी में हैं। प्रेसिडेंट बोले- 'बाहरी लोग' काम नहीं करने दे रहे अमिनुल इस्लाम बुलबुल मीडिया के सामने तो नहीं आए, लेकिन एक टीवी चैनल से बातचीत में अपना दर्द बयां कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं आखिरी दिन तक अपनी कुर्सी संभालूंगा। हमारी टीम अच्छी और ईमानदार है, मैं उनके साथ मिलकर देश के क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं।" उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि कुछ बाहरी ताकतें उन्हें खुलकर काम नहीं करने दे रही हैं। बुलबुल के मुताबिक, "हमें एक दिन भी आजादी से काम नहीं करने दिया गया। बाहर से लगातार दखलअंदाजी हो रही है, जिसकी वजह से हमारे क्रिकेट की रफ्तार थम गई है।" BCB में काफी दिनों से विवाद की स्थिति बोर्ड के पिछले चुनाव को लेकर काफी विवाद चल रहा है। अब नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल इसकी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इसी जांच और मीडिया के सवालों से बचने के लिए अध्यक्ष मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए। इससे पहले भी कुछ बड़े अधिकारियों ने 'निजी कारणों' का हवाला देकर इस्तीफा दिया था, लेकिन असल वजह बोर्ड के अंदर मची कलह को माना जा रहा है। लिटन दास ही वनडे कप्तानी करेंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मेंहदी हसन मिराज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप और लिटन दास को 2028 टी-20 वर्ल्ड कप तक के लिए कप्तान बनाए रखा है। बोर्ड का मानना है कि लंबी जिम्मेदारी से दोनों कप्तान अपनी टीम को बेहतर ढंग से तैयार कर पाएंगे। बोर्ड ने पूर्व दिग्गज मोहम्मद रफीक को एक साल के लिए स्पिन गेंदबाजी सलाहकार बनाया है। वर्ल्ड कप खेलने नहीं आया था बांग्लादेश इसी साल जनवरी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम को टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं भेजा था। बोर्ड ने भारत ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ 5 विकेट से जीती IPL के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं हैदराबाद को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में बेंगलुरु vs चेन्नई:कोहली 28 रन बनाकर आउट, अंशुल कम्बोज ने कैच कराया
    Next Article
    IPL- लखनऊ 5 विकेट से जीती:हैदराबाद की दूसरी हार; पंत का नाबाद अर्धशतक, शमी को 2 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment