Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेशी मंत्री बोले- दिसंबर में सर्दी आएगी, हसीना नहीं:सरकार ने पूर्व PM के गृह-जिले का फंड रोका, अवामी लीग के बंद का आज पहला दिन

    16 hours ago

    3

    0

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। हसीना ने 16 दिसंबर को देश लौटने की बात कही है। इस पर विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तंज कसते हुए कहा कि दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी, हसीना नहीं। इस बीच, सरकार ने शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में विकास के लिए मिलने वाला पैसा रोक दिया है। जिले की कम से कम 5 ट्रेनें बंद हैं और दो पुलिस थानों में भी कामकाज ठप है। अवामी लीग ने आज से देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया है। पार्टी ने हसीना की वापसी, राजनीतिक गतिविधियों पर लगी रोक हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत 8 मांगें रखी हैं। सरकार ने भी हालात को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंसा के बाद सरकार ने रोकी आर्थिक मदद गोपालगंज में 15 नवंबर को अवामी लीग के सैकड़ों समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों, पुलिस थानों और BNP नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी थी। इसके बाद तारिक रहमान की BNP सरकार ने जिले की स्थानीय निकायों को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने का फैसला किया। ढाका के अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने जिला परिषद, उपजिला परिषद, नगरपालिकाओं और यूनियन परिषदों को मिलने वाली आर्थिक मदद की तीसरी किस्त रोक दी है। यह किस्त जनवरी से मार्च 2027 के बीच मिलनी थी। आमतौर पर इन निकायों को साल में चार किस्तों में पैसा दिया जाता है। BBC के मुताबिक, जिले के विकास कार्यों के लिए पहले से मंजूर करीब 5 अरब टका की रकम भी रोक दी गई है। अधिकारियों को डर- ट्रेनें शुरू हुई तो तोड़फोड़ हो सकती है गोपालगंज को दूसरे शहरों से जोड़ने वाली कम से कम 5 ट्रेनें बंद हैं। रेलवे और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सरकार फिलहाल इन्हें दोबारा शुरू करने के पक्ष में नहीं है। अधिकारियों को डर है कि ट्रेनें शुरू होने पर तोड़फोड़ हो सकती है। बांग्लादेश रेलवे के पश्चिमी जोन के अधिकारियों ने ढाका से खुलना के बीच नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया है। ये ट्रेनें गोपालगंज से होकर नहीं गुजरेंगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ा है। ट्रेनें बंद होने से ढाका आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोग सस्ते और तेज सफर के लिए इन ट्रेनों पर निर्भर हैं। इसके अलावा, जिले के तुंगीपारा और मुक्सुदपुर पुलिस थानों में भी कामकाज बंद है। 17 और 19 नवंबर को इन दोनों थानों की इमारतों में आग लगा दी गई थी। फिलहाल इनका काम गोपालगंज सदर पुलिस थाना संभाल रहा है। हसीना की वापसी से बढ़ा तनाव बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कुछ दिन पहले अपनी वतन वापसी की तारीख बताई थी। उन्होंने इसके लिए तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने की मांग की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि हसीना सरकारी एयरलाइन विमान बांग्लादेश की फ्लाइट से दिल्ली से ढाका लौटना चाहती हैं। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों का संगठन था। हसीना 2024 में भारत आ गई थीं हसीना अगस्त 2024 में सत्ता से हटाए जाने के बाद भारत आ गई थीं। देशभर में हुए प्रदर्शनों के चलते उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से वह कई बार दिसंबर में देश लौटने की बात कह चुकी हैं। अवामी लीग पर फिलहाल राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की रोक है। पार्टी हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है। उनकी वापसी की घोषणा के बाद गोपालगंज में तनाव बढ़ गया। 15 नवंबर को अवामी लीग के सैकड़ों समर्थक स्थानीय हथियारों के साथ सड़कों पर उतर आए थे। उनके पास धारदार हथियार, लाठियां और नाव चलाने वाले चप्पू थे। प्रदर्शन के दौरान सरकारी इमारतों, पुलिस ठिकानों और BNP नेताओं की संपत्तियों पर हमले किए गए। पुलिस की एक बख्तरबंद गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में तूफान से 9 लाख घरों की बिजली गुल:1800 फ्लाइट्स लेट, 400 रद्द; 14 साल में समुद्र का पानी सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    ईरान ने कुवैत पर ड्रोन से हमला किया:इटली के 2 लोगों की मौत, मलबा गिरने से गई जान; पाकिस्तानी नागरिक समेत 2 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment