Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर की बैठक:लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर, लापरवाही पर हिदायत

    4 hours ago

    2

    0

    बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। देर रात हुई इस बैठक में बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौजूद रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रभावी शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना था। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता, समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तार करने, बॉर्डर चौकियों की निगरानी करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त, सभी विवेचकों को ऑनलाइन माध्यम (गूगल मीट) से विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और विधिक निस्तारण हेतु विशेष निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य समयबद्ध और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में इनामिया बदमाश मुठभेड़ में घायल:मंदिर दर्शन जा रहे युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक साथी भी पकड़ा गया
    Next Article
    वाराणसी में कार खड़ी करने पर बवाल:झारखंड से घूमने आए 3 युवकों ने दुकानदार को पीटा, अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment