Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में इनामिया बदमाश मुठभेड़ में घायल:मंदिर दर्शन जा रहे युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक साथी भी पकड़ा गया

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व मंदिर दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी विपिन तिवारी को भी मौके से पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम ने पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतू थाना पुलिस को सौंपा था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विवेक पाण्डेय ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा वह बरामद करा सकता है। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर बैजलपुर पुल के पास पहुंची। इसी दौरान आरोपी विवेक पाण्डेय ने अचानक पुलिस टीम को धक्का देकर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें विवेक पाण्डेय के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सह-आरोपी विपिन तिवारी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, विवेक पाण्डेय पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विपिन तिवारी पर भी दो गंभीर मामले दर्ज हैं। इस पूरे प्रकरण में एसपी दीपक भूकर ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान के साथ मां संडवा चंडिका धाम जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में युवती की हत्या, 4 को उम्रकैद:मां-चाचा बरी, पुलिस विवेचना में लापरवाही उजागर, 12 साल पहले हुई थी FIR
    Next Article
    बागपत एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर की बैठक:लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर, लापरवाही पर हिदायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment