Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत जेल का DM,SP और जिला जज ने किया निरीक्षण:बंदियों की सुविधाओं का जायजा लिया, सुधार के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और जिला जज ने बागपत जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न बैरकों, अस्पताल, पाकशाला, सुरक्षा व्यवस्थाओं और कैमरा प्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल ने पुरुष और महिला बैरकों में बंदियों की स्थिति, आवासीय सुविधाओं, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बैरकों में नियमित स्वच्छता और सफाई की निगरानी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। अस्पताल वार्ड के अवलोकन के दौरान जिला जज ने बंदियों के स्वास्थ्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बंदियों को निरंतर चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है, उन्हें अस्पताल वार्ड में स्थानांतरित कर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, दवाइयों और आवश्यक मेडिकल सामग्री का उचित भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया। पाकशाला (किचन) का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी न हो और रसोई क्षेत्र की सफाई निर्धारित मानकों के अनुसार हो। टीम ने सीसीटीवी कैमरा प्रणाली की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की, जिसमें सभी कैमरे संचालित पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने जेल सुरक्षा कर्मियों को कैमरों की नियमित निगरानी और उपकरणों की समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण दल ने सुरक्षा तैनाती, गार्ड ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मेडिकल रजिस्टर और मेस रजिस्टर की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था को प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिन्हित सुधारात्मक बिंदुओं पर तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में आग बुझाते हुए किसान की मौत:अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग
    Next Article
    गाजियाबाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या:सुलह के बहाने ले गए ससुराल वाले थे, रास्ते में मारा: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment