Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:हरियाणा के लोगों पर जमीन कब्जाने और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत के पाली गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और DM से कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि हरियाणा के लोग उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें हरियाणा प्रशासन भी कथित तौर पर उनकी मदद कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब पाली गांव के किसान अपनी जमीनों पर पहुंचे, तो वहां संघर्ष की स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में किसी तरह शांति बहाल हो पाई। किसानों ने इस मामले में बागपत डीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पाली गांव के किसान सतपाल, अमित, राकेश आर्य और पंकज चौहान ने बताया कि 1974 में दीक्षित अवार्ड के तहत एक नियम बनाया गया था। इसके अनुसार, हरियाणा के किसानों की जो जमीन बागपत क्षेत्र में आती है, वह हरियाणा के किसानों के नाम बागपत के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगी। इसी तरह, यमुना पार कर बागपत के किसानों की जो जमीन हरियाणा में है, वह हरियाणा के राजस्व में शामिल होकर बागपत के किसानों के नाम दर्ज होनी थी। हालांकि, पाली गांव में यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई, जिसके कारण किसान तभी से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, लगभग 800 बीघा जमीन को लेकर यह विवाद चल रहा है, जिससे 100 से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि हरियाणा से आने वाले लोग जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। किसानों ने बागपत प्रशासन से हरियाणा प्रशासन से बात कर उनकी जमीनें राजस्व में दर्ज कराने और कब्जा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा,VIDEO:पड़ोस में चल रही खुदाई से कमजोर हुई नींव, आकाशीय बिजली का भी कहर
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में देर रात सड़क हादसा, डेटा नेटवर्क की पढ़ाई कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment