Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा,VIDEO:पड़ोस में चल रही खुदाई से कमजोर हुई नींव, आकाशीय बिजली का भी कहर

    4 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से खराब मौसम, दोपहर में दीवारों में आई दरार और पड़ोस में चल रही गहरी नींव की खुदाई ने मकान को पहले ही कमजोर कर दिया था। शाम को तेज बिजली कड़कने के साथ ही पूरा ढांचा जमींदोज हो गया। हादसे में एक मजदूर मलबे में दब गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरी मंजिल पर बने दरबे में पाले गए करीब एक दर्जन कबूतर मलबे में दबकर मर गए। यूसुफ का घरेलू सामान, दो पावर लूम मशीनें और वर्षों की जमा पूंजी भी नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला बिलारी क्षेत्र के सहसपुर में शुक्रवार शाम को हुआ है। जब 55 वर्षीय यूसुफ का दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यूसुफ पेशे से बुनकर हैं और मजदूरी व मछली बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पाँच बेटे और एक बेटी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर तक यूसुफ के मकान की दीवारों में खतरनाक दरारें दिखाई देने लगी थीं। चश्मदीदों का कहना है कि यही दरारें पूरे मकान के कमजोर होने का पहला संकेत थीं। यूसुफ के घर के बराबर में अनवर द्वारा नया मकान बनाया जा रहा है, जिसके लिए पिछले करीब 10 दिनों से गहरी नींव की खुदाई चल रही थी। आशंका है कि इस खुदाई ने कच्चे मकान की बुनियाद को कमजोर कर दिया। खुदाई के दौरान एक मजदूर बंटी कश्यप मलबे में दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। फिलहाल उसकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है। बिजली कड़कने के साथ ढहा मकान शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के कुछ ही पलों बाद पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि झटका इतना तेज था कि पहले ही अनहोनी का अंदेशा हो गया था। मलबे में दबकर कबूतरों की मौत मकान की दूसरी मंजिल पर बने दरबे में रखे करीब एक दर्जन पालतू कबूतर मलबे में दबकर मर गए। यह यूसुफ के लिए भावनात्मक रूप से बड़ा झटका है। हादसे में घर का सारा सामान, दो पावर लूम मशीनें और वर्षों की मेहनत से जुटाई संपत्ति मलबे में दब गई। यूसुफ ने करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान बताया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कच्चा मकान, पहले से मौजूद दरारें, पड़ोस की गहरी खुदाई और खराब मौसम इन सभी कारणों ने मिलकर इस हादसे को जन्म दिया। प्रशासन अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले पर टली सुनवाई:संशोधन पत्रों पर करना था जवाब दाखिल, हाई कोर्ट 10 अप्रैल को करेगा अब सुनवाई
    Next Article
    बागपत के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:हरियाणा के लोगों पर जमीन कब्जाने और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment