Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:यमुना किनारे लगाई जा रही ठोकर निर्माण में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट पर सबगा गांव के ग्रामीण पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना नदी पर बन रही ठोकर के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, हर साल बरसात के मौसम में यमुना नदी से जागोश और सबगा गांवों में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से ठोकर बनाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि दोनों गांवों में होने वाले यमुना के कटान को रोका जा सके। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि इस ठोकर का निर्माण गलत तरीके से हो रहा है। उनका कहना है कि ठोकर ऐसे स्थान पर बननी चाहिए जहां से पानी का बहाव रोका जा सके, लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय किसानों, जिन्हें हर साल बड़ा नुकसान होता है, उनकी राय भी इस ठोकर निर्माण को लेकर नहीं ली गई है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ठोकर सही स्थान पर और मजबूत पत्थरों के साथ बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। फिलहाल, ग्रामीण और किसानों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; डेढ़ साल पहले शादी टूटी, मां बोली- लड़की परेशान करती थी
    Next Article
    डिवाइडर तोड़कर रामगढ़ताल में घुसी कार, देखें VIDEO:गोरखपुर में कार सवारों ने कूदकर जान बचाई, 1 घंटे बाद क्रेन से बाहर निकाली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment