Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; डेढ़ साल पहले शादी टूटी, मां बोली- लड़की परेशान करती थी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 34 साल के दरोगा ने सुसाइड कर लिया। उनका शव किराए के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। ASI सत्येंद्र वर्मा, पुलिस मुख्यालय पर तैनात थे। पुलिस को मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा- अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। शुक्रवार का यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ का है। वह मूलरूप से फतेहपुर के तामेश्वर नगर के रहने वाले थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि दरोगा की डेढ़ साल पहले सगाई टूट गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थे। हालांकि, मां ने एक लड़की पर पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजन के आरोपों की भी जांच कर रही है। दो दिन से मां के कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे मृतक दरोगा सत्येंद्र वर्मा के भाई देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सत्येंद्र, 2023 में एएसआई (एम) के पद पर भर्ती हुआ था। वह 25 मार्च 2024 को पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त हुआ था। नौकरी के साथ-साथ वह सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो दिन से मां कॉल कर रही थी लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजन परेशान हुए तो उनको बताया। शुक्रवार को वह भाई के कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटक रहा था। सुसाइड नोट में लिखा-'मेरी आत्महत्या का कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं' पुलिस को एएसआई सत्येंद्र वर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा कि इस लेटर में आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थे। उन्होंने सबसे माफी भी मांगी है। बताया कि वह वर्ष 2014 में भी काफी परेशान थे, जिसकी जानकारी परिजन को है। उस समय उन्होंने आत्महत्या के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। मां का आरोप- एक लड़की मांगती थी पैसे हालांकि, दरोगा की मां सुखरानी देवी ने एक इंस्टाग्राम फ्रेंड पर ब्लैकमेल कर पैसा लेने का आरोप लगाया है। मां के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सतेंद्र की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए वैदिका मिश्रा नाम की युवती से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के पिता और भाई के विरोध के कारण रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती ने सतेंद्र से पैसों की मांग शुरू कर दी थी और उसके परिजन सतेंद्र को जान से मारने की धमकी भी देते थे। आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने कहा- मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट और कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। ……… ये खबर भी पढ़ें… 'फिक्शन बुक्स पढ़कर हासिल किए 99.75% मार्क्स':लखनऊ की ISC टॉपर बेटियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी CISCE के रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं (ISC) के नतीजों में 99.75% स्कोर करने वाले टॉप 6 में से 5 स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं। इनमें CMS की ओहसीन अग्रवाल, छवि मिश्रा, संस्कृति चंदेल और जैनब फातिमा शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 2 डंपरों की टक्कर, केबिन में फंसे 2 भाई, 3 घंटे तक तड़पते रहे; मौत
    Next Article
    बागपत कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:यमुना किनारे लगाई जा रही ठोकर निर्माण में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment