Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत कलेक्ट्रेट पर शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया:सुरक्षाकर्मियों ने छीनी तेल की बोतल, जांच में जुटे अधिकारी

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बर्खास्त शिक्षक मुकेश शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उनके हाथ से तेल की बोतल छीन ली और स्थिति को संभाला। मुकेश शर्मा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है और उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए। अधिकारियों ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना बागपत कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन हुई। खेला गांव स्थित कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा और शिक्षक मुकेश शर्मा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षिका निधि शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया है, लेकिन अभी तक प्रिंसिपल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है और चार्जशीट नहीं भेजी गई, जिससे प्रिंसिपल को बचाया जा रहा है। शिक्षक मुकेश शर्मा का कहना है कि उन्हें जबरन बर्खास्त किया गया है। वे लंबे समय से कॉलेज प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधक पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। इस मामले में अधिकारियों ने गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है और प्रदर्शनकारियों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा, क्या मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है
    Next Article
    सीमित संसाधनों में कराया विकास, टोंस नदी पुल अधूरा सपना:मुहम्मदाबाद के सपा विधायक राजेंद्र कुमार बोले- काम को पूरे 10 नंबर दूंगा, 2027 में भारी मतों से जीतूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment