Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीमित संसाधनों में कराया विकास, टोंस नदी पुल अधूरा सपना:मुहम्मदाबाद के सपा विधायक राजेंद्र कुमार बोले- काम को पूरे 10 नंबर दूंगा, 2027 में भारी मतों से जीतूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ की मुहम्मदाबाद (आरक्षित) विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र कुमार ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी सीमित संसाधनों में क्षेत्र में सड़क, रोशनी और बुनियादी सुविधाओं पर काम किया गया है। साथ ही उन्होंने कुछ अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर नाराजगी भी जताई। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…. सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हम अपने काम को 10 में से 10 नंबर देंगे। हम विपक्ष के विधायक हैं, इसलिए हमारे पास सीमित संसाधन हैं। विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि से सड़कों का निर्माण कराया, गांवों में इंटरलॉकिंग कराई। जहां जरूरत थी, वहां हाईमास्ट लाइट लगवाई और कई जगह आरओ प्लांट भी स्थापित कराए। शिक्षा के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कमरे बनवाने का काम भी किया। सवाल: अब तक का आपका सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब: हमने कई गांवों में सड़क निर्माण कराया। लोहा टिकट गांव से करीब 1 किलोमीटर पीच रोड का काम कराया। इसके अलावा पलिया, पलीगढ़ और तेंदुली में सड़क और इंटरलॉकिंग के काम हुए। देवलास के पास चौहान बस्ती में भी इंटरलॉकिंग कराई गई। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: सबसे ज्यादा अफसोस टोंस नदी पर बंदी घाट के पास पुल का निर्माण न हो पाना है। इस मुद्दे को कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाया और विधानसभा में भी रखा, लेकिन हर बार जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान विधायक हूं, इसलिए दावेदारी तो स्वाभाविक है। मैं पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: बिल्कुल मिलनी चाहिए। यहां पहले चुनावों में जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा है, लेकिन जब मुझे टिकट मिला तो मैंने 26,649 वोटों से जीत दर्ज की। मुझे विश्वास है कि इस बार इससे भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत कलेक्ट्रेट पर शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया:सुरक्षाकर्मियों ने छीनी तेल की बोतल, जांच में जुटे अधिकारी
    Next Article
    मेले से लौट रही किशोरी से गैंगरेप:मां को फोन पर बताई आपबीती, एक नामजद समेत तीन पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment