Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में 4 क्विंटल मिलावटी मावा नष्ट:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कीमत 1.5 लाख रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार क्विंटल मिलावटी मावा नष्ट किया है। इस मावे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत से दिल्ली ले जाए जा रहे मावा, खोया और पनीर के नमूने लिए गए। अब तक कुल 29 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। अधिकारियों ने एक कैंटर में ले जाए जा रहे चार क्विंटल मावे को दुर्गंधपूर्ण और मिलावटी पाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही मावे को नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने लोगों से होली के अवसर पर मिलावटी सामान से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैकिंग वाले सामान की एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें और अधिक चमकदार मिठाइयों का सेवन करने से बचें। विभाग की टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर भी जांच कर रही है। भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर से बिक्री के लिए ले जाए जाने वाले मावा, खोया और पनीर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी:इमरजेंसी वार्ड में मरीज बेहाल, परिजन खुद कर रहे इलाज
    Next Article
    समोसे की दुकान से अखिलेश का 'चुनावी बिगुल':सपा ने शुरू की 2027 की तैयारी, कानपुर बना सपा का चुनावी लॉन्चिंग पैड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment