Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में 'भविष्य पर चर्चा' छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित:25 स्कूलों से 1000 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

    8 hours ago

    1

    0

    बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में 'भविष्य पर चर्चा' छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 25 विद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थियों और 25 प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उभरते अवसरों से परिचित कराना और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से संवाद स्थापित करने का माध्यम प्रदान करना था। इसकी रूपरेखा विकास चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं में डॉ. ज्ञानेंद्र अत्री, अभियंता एचके कंसल, अभियंता बिक्रम सिंह बलियान तथा डॉ. राज लक्ष्मी उपस्थित रहे। बीसीए गीता चौधरी भी मौजूद थीं। विद्यार्थी असफलता से नहीं घबराए डॉ. ज्ञानेंद्र अत्री ने भारत में नव उद्यम व्यवस्था, स्व-रोजगार के लिए आवश्यक गुणों और अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, धैर्य और समस्या समाधान की क्षमता को अनिवार्य बताया। अभियंता एचके कंसल ने कहा कि यदि युवा समाज की वास्तविक समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान पर कार्य करें, तो वे स्वयं के लिए अवसर निर्मित कर सकते हैं। उन्होंने नौकरी पर निर्भरता के स्थान पर स्व-निर्माण की भावना विकसित करने पर बल दिया। रामवीर सिंह ने अपने जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए बताया कि साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम के बल पर अनुबंध आधारित कार्य से अपनी यात्रा प्रारंभ की। बाद में उत्तर प्रदेश जल निगम में कार्य करते हुए सीवेज व्यवस्था की समस्याओं को समझा और समाधान आधारित अपना उद्योग स्थापित किया। आज वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलता से न घबराने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मिनट की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से एक मेधावी छात्र को सम्मानित किया गया। 'दिवस का विद्यालय' सम्मान स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को तथा 'दिवस का विद्यार्थी' सम्मान सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के छात्र मुकुल को प्रदान किया गया। सभी प्रधानाचार्यों और मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 3 दिन बाद दुल्हन चाचा के साथ फरार:हाथरस में ससुराल वालों को बेहोश कर 15 लाख की ज्वैलरी और नकदी भी ले गई
    Next Article
    DM ने फूड सेफ्टी वैन को हरी झंडी दिखाई:मिलावट की मौके पर होगी जांच, आमजन को मिलेगा सुरक्षित खाद्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment